रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी तहसील प्रभारी दि ग्राम टुडे
बरहज (देवरिया)। बरहज विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी विरोध दर्ज कराएगी। इस क्रम में मंगलवार, 30 जून को सुबह 10 बजे बरहज-देवरिया स्थित काली मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता विजय रावत करेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है तथा छात्रों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था में सुधार और लोगों को राहत दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।


