स्व. राजू विश्वकर्मा के परिवार को विश्वकर्मा समाज ने दिया 33 हजार रूपए की आर्थिक सहायता

खबर रुद्रपुर।


जनपद देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में 3 जुलाई को हुए राजू विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर विश्वकर्मा समाज लगातार न्याय की मांग उठा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विश्वकर्मा समाज रुद्रपुर एवं विश्वकर्मा यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा मृतक की माता को ₹33,000 का सहायता चेक प्रदान किया।

♦इस दौरान विश्वकर्मा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एवं रुद्रपुर प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर समिति के प्रबंधक तारकेश्वर विश्वकर्मा ने कहा कि राजू विश्वकर्मा की हत्या अत्यंत दुखद और गंभीर घटना है। उन्होंने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी प्रीति शर्मा को सरकारी नौकरी, पुत्री की शिक्षा एवं भविष्य की समुचित व्यवस्था तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

♦विश्वकर्मा समाज रुद्रपुर के अध्यक्ष शिवानंद विश्वकर्मा ने कहा कि गरीब एवं मेहनतकश युवक राजू विश्वकर्मा की योजनाबद्ध तरीके से हत्या किए जाने से पूरे समाज में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और जब तक राजू विश्वकर्मा को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक समाज अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

♦उन्होंने कहा कि समाज का उद्देश्य केवल दोषियों को सजा दिलाना ही नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग और न्याय दिलाना भी है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की।

♦इस दौरान विश्वकर्मा समाज रुद्रपुर के अध्यक्ष शिवानंद विश्वकर्मा, महामंत्री एवं विश्वकर्मा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर विश्वकर्मा, मंत्री विकास विश्वकर्मा, शैलेश विश्वकर्मा, पूर्व छात्र संघ महामंत्री राहुल विश्वकर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग रामपुर कारखाना मंडल अध्यक्ष सागर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए न्याय की लड़ाई में साथ रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *