रक्तदान शिविर के साथ रोटरी क्लब देवरिया के नए सत्र का शुभारंभ

डॉक्टर्स डे और सीए डे भी मनाया गया, 53 यूनिट रक्तदान हुआ।

तारकेश्वर विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ।

देवरिया। रोटरी क्लब देवरिया द्वारा नए सत्र का शुभारंभ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए रक्तदान शिविर के आयोजन से किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर्स डे एवं सीए डे भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नाहिद स्टार चैरिटेबल ब्लड बैंक, देवरिया में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.एन. पाण्डेय, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन बिहारी शुक्ला, सीए अजय बरनवाल तथा आशय छापड़िया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत रोटेरियन अखिलेन्द्र शाही द्वारा स्वागत भाषण से हुई। इस अवसर पर अतिथियों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के समाज के प्रति योगदान की भी सराहना की गई। रक्तदान शिविर में डॉ. रविकान्त मणि ने 48वीं बार रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इसके अलावा रोटरी क्लब देवरिया के अध्यक्ष रो. कपिल सोनी, सचिव रो. मनोज मद्देशीया, इनर व्हील क्लब देवरिया सृजन की अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला सोनी, रो. पीयूष अग्रवाल, रो. अतुल बरनवाल, रो. नितिन बरनवाल, रो. मयंक अग्रवाल, रो. जावेद अहमद सहित कुल 53 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रो. मोहम्मद अकवम का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अनिल तिवारी, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, अरुण कुमार बरनवाल, आयुष मित्तल, सृजन गोयल, डॉ. राधा कृष्ण शर्मा, अशोक कुमार सिंह, शुभम सोनी, श्रीमती प्रेमा केडिया, श्रीमती सीमा जायसवाल, श्रीमती माया सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *