बरहज बाईपास पर फ्लाईओवर हटाकर गोलचक्कर बनाने की मांग

बरहज बाईपास पर फ्लाईओवर हटाकर गोलचक्कर बनाने की मांग

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, स्थानीय व्यापार और विकास का हवाला

राणाप्रताप सिंह

बरहज (देवरिया)। बरहज विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका सीमा के अंतर्गत निर्माणाधीन बरहज-देवरिया बाईपास पर प्रस्तावित फ्लाईओवर को हटाकर उसकी जगह गोलचक्कर एवं महापुरुष की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विजय रावत ने कहा कि बरहज नगर के विकास और स्थानीय व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उनका आरोप था कि फ्लाईओवर बनने से नगर के भीतर लोगों की आवाजाही कम हो जाएगी, जिससे हजारों छोटे व्यापारियों और व्यवसायियों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इससे बरहज का आर्थिक एवं सामाजिक विकास बाधित होने की आशंका है। उन्होंने प्रदेश सरकार, स्थानीय सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से मांग की कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य को तत्काल रोककर वहां एक भव्य गोलचक्कर का निर्माण कराया जाए तथा किसी महापुरुष की प्रतिमा स्थापित कर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और पहचान को नई दिशा दी जाए। इस अवसर पर संगम यादव, विकास यादव, अमरनाथ यादव, अमित यादव, संजय तिवारी, राहुल सिंह, वीरेंद्र यादव, हाफिज, राकेश सिंह, विपिन मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *