संगीतमय श्रीराम कथा के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का होगा आयोजन
राणाप्रतापसिंह
रूद्रपुर (देवरिया)। श्री दुग्धेश्वरनाथ तीर्थ सेवा न्यास के तत्वावधान में दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर प्रांगण में रुद्रेश्वर महादेव, कालभैरव एवं बटुक भैरव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 18 जून को कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद 19 जून से श्रीराम कथा प्रारंभ होने के साथ पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 26 जून को यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में रेणु त्रिपाठी एवं डॉ. एस.पी. त्रिपाठी सहभागिता करेंगे। कथा व्यास के रूप में भोजपुरी कथा सम्राट पं. विरेंद्र तिवारी श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराएंगे। न्यास के मुख्य ट्रस्टी आचार्य आदित्य पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


