मानसूनी बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त

 खबर रुद्रपुर ।

 दो दिन से हो रही लगातार मानसूनी बारिश के चलते रुद्रपुर क्षेत्र में लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। रोजमर्रा की दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर अपने घरों में कैद होकर रह गए। स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थित होने के कारण पठन-पाठन का कार्य प्रभावित रहा।

बता दें कि रुद्रपुर क्षेत्र में रविवार की रात से ही मानसूनी बारिश शुरू हुई जिसका असर रविवार को दिन भर रात भर सोमवार दिन भर देखने को मिला। दिन भर बरसात होने के कारण लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित रही। वही रुद्रपुर क्षेत्र के स्कूलों में बारिश के चलते छात्रों की उपस्थिति कम रही और पठन-पाठन का कार्य प्रभावित रहा। रुद्रपुर क्षेत्र के कई मार्गों पर जल जमाव देखने को मिला। भारी बारिश होने के चलते रुद्रपुर से होकर जाने वाले प्रमुख मार्ग जैसे नारायणपुर अशवनपार मार्ग रुद्रपुर से करहकोल गजपुर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *