रुद्रपुर (देवरिया)। ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने के निर्णय पर खुशी जताते हुए रुद्रपुर विकास खण्ड के ग्राम प्रधानों ने भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का डॉ. के. एन. मल्ल के आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रधान संघ रुद्रपुर के अध्यक्ष राजीवन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्राम प्रधानों ने मंत्री को माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा ग्राम पंचायतों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायतों की भूमिका और गांवों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष राजीवन सिंह के अलावा रविन्द्र पासवान, बबलू शर्मा, मनोज सिंह, हरेंद्र पासवान, नरेन्द्र यादव, निपेन्द्र यादव, रमेश यादव, रामसेवक, सतेन्द्र सिंह, राम ईश्वर, संजय गौड़, अमित कुमार, उदयभान पाल सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
ग्राम प्रधानों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का किया भव्य स्वागत


