अवस्थी गांव में सपा की चौपाल; महंगाई, किसानों और युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा
राणाप्रतापसिंह
रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अवस्थी में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और ग्रामीणों ने भाग लिया। यह आयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता प्रदीप यादव की ओर से किया गया।
चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को किसानों, नौजवानों और गरीबों की समस्याओं की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता अब झूठे वादों में नहीं आने वाली है और बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। साथ ही कहा कि अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, महिलाओं को प्रतिवर्ष एकमुश्त 40 हजार रुपये दिए जाएंगे तथा किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। चौपाल को राम केवल यादव, सुदर्शन यादव, रामबृक्ष राजभर, जयगोपाल राजभर, विजय यादव, राहुल यादव, अमानत अंसारी, अजय विश्वकर्मा और रमेश मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सुंदर निषाद, राम सकल, सनी देव निषाद, अनवर अली, ओमप्रकाश निषाद, मदन निषाद, हीरालाल निषाद, सितारे देवी, गुलाबी देवी, जूनियर देवी, राजकुमारी देवी, सबीरा खातून सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।


