मोबाइल हैक कर रुपये निकालने का आरोप, FIR दर्ज कर कार्रवाई और धनवापसी की मांग
रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम रामलक्षन निवासी एवं एक निजी विद्यालय के संचालक श्याम नारायण विश्वकर्मा साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके बैंक खाते से कथित रूप से ₹96,666 की धनराशि अवैध रूप से ट्रांसफर कर ली गई।
पीड़ित प्रबन्धक ने थाना रुद्रपुर में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 29 मई को उनके खाते से बिना अनुमति के ₹96,666 निकाल लिए गए। उनका आरोप है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर NAVI एप के माध्यम से यह लेन-देन किया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। श्याम नारायण विश्वकर्मा ने पुलिस से मामले में FIR दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


