सौर ऊर्जा अपनाने का संदेश, अतिथियों व उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान
राणाप्रतापसिंह
देवरिया। ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर के एस.आर. पैलेस में रविवार शाम इलेक्ट्रो ग्रीन सॉल्यूशंस द्वारा आयोजित हर घर सोलर सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुराग सिंह एवँ विशिष्ट अतिथि राणाप्रताप सिंह, मानव जसानी, अविनाश उपाध्याय, इंद्रकुमार दीक्षित, राजकरण पाण्डेय, रमेश चंद्र तिवारी तथा राम प्रताप शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों एवं सम्मानित उपभोक्ताओं को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सौर ऊर्जा को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे न केवल बिजली खर्च में कमी आती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूती मिलती है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राणा प्रताप सिंह, मानव जसानी, अनुराग सिंह, अविनाश उपाध्याय तथा इंद्र कुमार दीक्षित ने ऊर्जा संरक्षण, हरित विकास और सौर ऊर्जा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक संख्या में सोलर ऊर्जा अपनाने की अपील की। इस दौरान रोहित शुक्ला ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सौर ऊर्जा योजनाओं, अनुदान व्यवस्था तथा घरेलू एवं व्यावसायिक सोलर संयंत्रों से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर उपभोक्ता अपनी बिजली लागत में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं और स्वच्छ ऊर्जा अभियान को गति दे सकते हैं। अंत में राहुल शुक्ला ने सभी अतिथियों, उपभोक्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नत्थन शुक्ला तथा संचालन डॉ0 रविकांत मणि त्रिपाठी ने किया। सम्मेलन में बृजेश तिवारी, अनिल मिश्रा, संजय कुमार यादव, डॉ. बालेश्वर पाण्डेय, मनीष आनंद मिश्रा, महंत सिंह, दीनानाथ मिश्रा, शक्ति सिंह, शिवम निषाद, शिवम श्रीवास्तव, रवि प्रकाश तिवारी, दुष्यंत सिंह, नरेंद्र सिंह, कृष्णानंद तिवारी, विश्वरंजन मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा और रमेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हर घर सोलर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जनसहभागिता बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।


