राणाप्रताप सिंह
रुद्रपुर (देवरिया)। नगर स्थित पौराणिक श्री दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर एक माह से चल रहा अखंड हरिकीर्तन सोमवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया। एक माह तक चले धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास का वातावरण “हरे राम-हरे कृष्ण” के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। समापन दिवस पर सुबह से ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में महंत रमाशंकर भारती, भोला गुप्ता, रामजतन पुजारी, दीपचंद्र वर्मा और आनंद गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। भंडारे में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, विनोद गुप्ता, सत्येंद्र रावत, डॉ. शशांक शेखर गुप्ता, राजेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


