रुद्रेश्वर महादेव, कालभैरव व बटुक भैरव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

राणाप्रतापसिंह

रुद्रपुर (देवरिया)। श्री दुग्धेश्वरनाथ तीर्थ सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित रुद्रेश्वर महादेव, कालभैरव एवं बटुक भैरव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में जयघोष करते हुए शामिल हुए। धार्मिक ध्वज, भजन-कीर्तन और श्रद्धा से ओतप्रोत माहौल ने यात्रा को विशेष बना दिया। आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी यात्रा में मौजूद रहे। 

             आयोजन समिति के अनुसार 19 जून से संगीतमय श्रीराम कथा, पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 26 जून को यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। मुख्य यजमान के रूप में रेणु त्रिपाठी एवं डॉ. एस.पी. त्रिपाठी सहभागिता करेंगे, जबकि भोजपुरी कथा सम्राट पं. वीरेंद्र तिवारी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।

न्यास के मुख्य ट्रस्टी आचार्य आदित्य पाण्डेय ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *