राणाप्रताप सिंह
देवरिया। समाज के सम्मानित एवं प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व रहे स्वर्गीय भृगुनाथ प्रसाद बरनवाल की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर 17 जून, बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के सिविल लाइंस रोड स्थित श्रीरामजानकी मंदिर के नवनिर्मित मंडप में सायं 6 बजे आयोजित होगा।
आयोजक अरुण कुमार बरनवाल ने बताया कि स्व. भृगुनाथ प्रसाद बरनवाल का स्नेह, आदर्श मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद परिवार तथा समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उनके व्यक्तित्व की सरलता, मानवीय संवेदनाएं और सामाजिक सरोकार आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करने के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं परिजनों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी सम्मानित नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के उपरांत सहभोज का भी आयोजन किया गया है। अरविंद बरनवाल, राजीव बरनवाल, संजय बरनवाल, आशीष बरनवाल, मधुर बरनवाल आदि परिवार के सदस्यों ने बताया कि स्व. भृगुनाथ प्रसाद बरनवाल के आदर्श, संस्कार और मार्गदर्शन आज भी परिवार एवं समाज का पथप्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता की अपील की है।


