तारकेश्वर विश्वकर्मा
गोरखपुर। भारत-पाकिस्तान एवं चीन युद्ध के वीर योद्धा, प्रखर समाजसेवी तथा जे.एस. एकेडमी कूड़ाघाट के संस्थापक कैप्टन सच्चिदानंद पांडेय की 30वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रीरामचरितमानस के संपूर्ण पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय कैप्टन सच्चिदानंद पांडेय देश सेवा, अनुशासन और संस्कारों की प्रतिमूर्ति थे। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने कहा कि पिता केवल परिवार के संरक्षक नहीं, बल्कि संतानों के जीवन की मजबूत नींव होते हैं। कैप्टन साहब ने अपने जीवन से राष्ट्रसेवा, सामाजिक मूल्यों और उच्च संस्कारों की अमूल्य विरासत छोड़ी है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमितेश्वर पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार मिश्रा, बृजेश मिश्रा, कैप्टन शैलेंद्र त्रिपाठी, कैप्टन अवधेश पांडेय, राणाप्रताप सिंह, रामप्रवेश भारती, संजय कुमार यादव, तारकेश्वर विश्वकर्मा, रामप्रवेश प्रजापति सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। विद्यालय प्रबंधक डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


