प्रत्युष विहार में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी में वक्ताओं ने हरित धरती के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर

सोनू गुप्ता संवाददाता

रुद्रपुर (देवरिया)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रत्युष विहार, रामचक स्थित विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभासद पुनीता देवी, पत्रकार सरसचन्द जायसवाल, वीडियोग्राफर शिवचन्द, प्रशान्त सर, प्रतीक सिंह सहित स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र के कारण पर्यावरण संरक्षण आज मानवता की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। यदि समय रहते प्रकृति के संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सरसचन्द जायसवाल ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुनीता देवी ने लोगों से अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “एक पौधा, एक जीवन” के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *