रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी
रुद्रपुर (देवरिया)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी युवा मंच एवं रुद्रपुर विधानसभा प्रभारी शिखर गुप्ता ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मरकड़ी में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीतियों तथा विचारधारा की जानकारी दी।
शिखर गुप्ता ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समाज के सभी वर्गों के विकास, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पंकज मल्ल, नवरत्न गुप्ता, सुंदर गुप्ता, मंटू वर्मा, अंकित राजभर, विराट वर्मा, सनी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


