राणा प्रताप सिंह
रुद्रपुर (देवरिया)। समाजवादी पार्टी की रुद्रपुर विधानसभा की मासिक बैठक तहसील स्थित डाक बंगले पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव ने की, जबकि संचालन युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने किया। बैठक में विशेष रूप से मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित सूची में एपिक नंबर से संबंधित त्रुटियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर के अभिकर्ताओं के माध्यम से त्रुटियों के सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे विधानसभा क्षेत्र में पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) चौपालों का आयोजन कर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की उपेक्षा कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” का नारा केवल एक छलावा साबित हुआ है और पिछड़ा वर्ग अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाला। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए समाज को एकजुट कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा शहादत हुसैन अंसारी हाफिज, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह त्यागी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण निषाद, डॉ. शशांक शेखर गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव अंबेडकर वाहिनी पिंटू पासवान, सुनील सिंह, वशिष्ठ यादव उर्फ राजू, लल्लन गुप्ता, मीत सोनकर, अनहारूल हसन, सादाब आलम, दिग्विजय यादव, अजय पटेल, कार्तिकेय, गामा निषाद, श्याम सुंदर निषाद, धर्मनाथ, राजू यादव, यशपाल, राजेश यादव, संजय यादव, अमानत अली, राहुल यादव, सभासद जयरतन चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य सुदामा पासवान, नगर अध्यक्ष शंकर जायसवाल, मनीष जायसवाल, नरेंद्र यादव, छोटे लाल यादव ‘गायक’, रिजवान अली, अमरजीत यादव, रितेश यादव, सूरज यादव, महंत, बृजेश पासवान, राजू निषाद, शैलेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


