विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मनाया जन्मदिवस

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्जनभर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

श्रीकांत गुप्ता

रुद्रपुर (देवरिया)। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम सभा मेदनापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दर्जनभर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर मिठाइयां वितरित कर खुशी व्यक्त की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान रूद्रपुर मण्डल महामंत्री शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर भीम सोनकर, निर्देश श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, अभिषेक पांडेय, नीरज विश्वकर्मा, निखिल मौर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *